सासनी: गांव बिजाहरी में पारिवारिक विवाद को लेकर हुए आपसी लड़ाई-झगड़े में एक शख्स हुआ घायल, पुलिस ने शख्स का कराया डॉक्टरी परीक्षण
Sasni, Hathras | Aug 21, 2024 कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बिजाहरी मे पारिवारिक विवाद को लेकर हुए आपसी लड़ाई झगड़े में 1 शख्स के साथ परिवार के लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट मे शख्स घायल हो गया। पीड़ित शख्स की शिकायत पर कोतवाली सासनी पुलिस ने शख्स का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।