सासनी: गांव बाँधनू पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग हुए घायल, पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया मेडिकल
Sasni, Hathras | Aug 23, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बाँधनू के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत पर कोतवाली सासनी पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली सासनी पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।