सासनी: मोहल्ला बबूल गंज निवासी एक मोबाईल चोर को कोतवाली सासनी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन बरामद
Sasni, Hathras | Aug 22, 2024 हाथरस की कोतवाली सासनी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कस्बा सासनी के मोहल्ला बबूल गंज निवासी एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। मोबाइल चोर के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। कोतवाली सासनी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मोबाइल चोर को जेल भेज दिया है ।