सासनी: गांव लोहर्रा निवासी एक अभियुक्त को कोतवाली सासनी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद
Sasni, Hathras | Aug 22, 2024 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सासनी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांव लोहर्रा निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।