ग्रीन लैंडस्केप मेनेजमेंट प्लान पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
श्योपुर एवं मुरैना के प्रतिभागी कर रहे सहभागिता
-----
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा संचालित ग्रीन-एजी परियोजना के अंतर्गत ग्रीन लैंडस्केप मेनेजमेंट प्लान(जीएलएमपी)के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में किया जा रहा है। भोपाल में 17 जुलाई तक आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम स्तर पर जीएलएमपी के प्रभावी क्रियान्वयन, प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर प्रबंधन तथा स्थानीय संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना है।
कार्यशाला में एफएओ इंडिया के प्रतिनिधि श्री टाकायुकी हागीवारा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होने कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन के सूत्र दिए। श्री टाकायुकी ने जिलों से आए सीआरपी सदस्यों से जमीनी स्तर पर समुदायों के साथ मिलकर कार्य करते हुए ग्लोबल एन्वायरमेंट बेनिफिट के प्रति जागरूकता एवं चुनौतियों के समाधान की बात की।
पांच दिवसीय चलने वाली इस कार्यशाला में राष्ट्रीय परियोजना प्रबंधन इकाई नई दिल्ली, राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई भोपाल, ग्राम परिदृश्य क्रियान्वयन इकाई श्योपुर एवं मुरैना तथा सीआरपी सदस्यों, विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, परियोजना अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला में जीएलएमपी के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय, स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी तथा वैज्ञानिक एवं सहभागी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए अवगत कराया गया कि जीएलएमपी सतत कृषि को बढ़ावा देने, भूमि क्षरण को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जैव विविधता संवर्धन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उल्लेखनीय है कि श्योपुर एवं मुरैना जिले में ग्रीन-एजी परियोजना के अंतर्गत 116 गांव शामिल है, जिसमें श्योपुर जिले के विजयपुर के 76 एवं मुरैना जिले के सबलगढ के 40 गांव है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026