ब्यौहारी: बनास नदी किनारे विदेशी पक्षियों का डेरा, हथवार को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
ब्यौहारी के हथवार गांव में मध्य एशिया से प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है। बनास नदी का प्राकृतिक सौंदर्य और बैगा जनजातीय संस्कृति यहां पर्यटन की नई संभावनाएं बना रही है। ‘कैंप बनास हथवार’ के जरिए ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ 30 से अधिक बैठकें कर क्षेत्र की खूबियां बताई गईं