बेतिया: 1.43 करोड़ से बन रहा खीरी के पेड़ से कमलनाथ नगर होते हुए NH 727 तक सुप्रिया लिंक पीसीसी डबल लेन रोड व नाला, निविदा जारी
बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने आज 7 जून करीब दोपहर 12 बजे कहा कि संततेरेसा रोड के खीरी के पेड़ से कमलनाथ नगर होते हुए एनएच 727 के सुप्रिया सिनेमा लिंक रोड का नवनिर्माण 1.43 करोड़ से करने की निविदा का प्रकाशन हो गया है। मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत स्वीकृत इस खस्ताहाल सड़क पर डबल लेन पीसीसी रोड व नाला का निर्माण होना अब सुनिश्चित हो गया है।