बेतिया: बरवत सेना के पास से 28 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार व बाइक ज़ब्त
मुफस्सिल थाना क्षेत्र बरवत सेना से कल 6 जून रात करीब 8 बजे उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है बता दे कि आज 7 जून करीब 10 बजे मध निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अपने कार्यालय से बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से एक शराब कारोबारी झोला में शराब लेकर जा रहा है सूचना के आलोक में छापेमारी की गई