बस्ती समाचार
बस्ती में 4.5 किग्रा अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बस्ती: जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 4.5 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक बस्ती, डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थानेश्वर मंदिर के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे जीतबहादुर सोनकर नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.5 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ।
मामले में थाना हरैया पर आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 259/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है
#highlightseveryone #post
Basti, Basti | Sep 15, 2026