Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
journalistrkgiri
बस्ती : यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2026 में शिवांगी श्रीवास्तव ने हासिल की ऑल इंडिया प्रथम रैंक, विद्यालय ने किया सम्मानित,यूनीक साइंस एकेडमी रौता बस्ती की पूर्व छात्रा ने बढ़ाया जिले का गौरव, बिना ट्यूशन के की परीक्षा की तैयारी
Basti, Basti
| Oct 23, 2026
MORE NEWS
*बस्ती: शिक्षक MLC चुनाव में 86.45% मतदान, 2045 में से 1768 शिक्षकों ने किया वोट, परसरामपुर-विक्रमजोत टॉप पर* *जनपद बस्ती 23 अक्टूबर 2026* गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 के लिए बस्ती जनपद में सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जनपद के 14 मतदान केंद्रों पर कुल 2045 मतदाताओं में से 1768 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 86.45 रहा। जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनपद में 1643 पुरुष और 402 महिला मतदाता पंजीकृत थे। जिनमें से 1434 पुरुष और 334 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। *10 बजे से 4 बजे तक ऐसे बढ़ा ग्राफ -* सुबह 10 बजे तक 473 वोट (23.13%), 12 बजे तक 1170 वोट (57.2%), दोपहर 2 बजे तक 1554 वोट (76%) और शाम 4 बजे तक 1768 वोट (86.5%) पड़े। यही आंकड़ा अंतिम रहा। *किस केंद्र पर कितना मतदान -* 1. *रामनगर -* 94 में से 86 वोट - 91.5% 2. *रुधौली -* 123 में से 111 वोट - 90.2% 3. *सल्टौआ गोपालपुर -* 93 में से 85 वोट - 91.4% 4. *साऊघाट -* 116 में से 92 वोट - 79.3% 5. *गौर -* 194 में से 172 वोट - 88.7% 6. *परसरामपुर -* 41 में से 38 वोट - *92.7% (सबसे अधिक)* 7. *विक्रमजोत -* 96 में से 89 वोट - *92.7% (सबसे अधिक)* 8. *हर्रैया -* 194 में से 167 वोट - 86.1% 9. *बस्ती ब्लॉक -* 187 में से 155 वोट - 82.9% 10. *नगर पालिका बस्ती -* 328 में से 266 वोट - 81.1% (सबसे कम) 11. *कप्तानगंज -* 179 में से 151 वोट - 84.4% 12. *बहादुरपुर -* 162 में से 142 वोट - 87.7% 13. *बनकटी -* 179 में से 163 वोट - 91.1% 14. *कुदरहा -* 59 में से 51 वोट - 86.4% *योग - 2045 में से 1768 वोट - 86.45%* मतदान के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 23, 2026
*बस्ती: शिक्षक निर्वाचन को लेकर DM-SP ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश* *जनपद बस्ती, 23 अक्टूबर 2026।* गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* तथा पुलिस अधीक्षक *ओमवीर सिंह* ने आज नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बस्ती सदर और क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन हर्रैया में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैनात कर्मचारियों की भूमिका व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी मतदान कार्मिक निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य करें, मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 23, 2026
बस्ती: संगोष्ठी में जन सरोकारों के विभिन्न पहलुओं पर विमर्श..... #trendingvideo #facebookpost #everyonefollowers #nonfollowers #Bastinews
Basti, Basti | Oct 23, 2026
बागेश्वर धाम कथा के संकल्प का तीसरा दिन, क्रिसेंट मॉल पर उमड़ा जनसहयोग पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास बोले—अप्रैल में हर हाल में होगी भव्य कथा, जन-जन से सहयोग की अपील बस्ती। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित कथा को लेकर बस्ती में जनसहयोग अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अभियान के तीसरे दिन क्रिसेंट मॉल के पास लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और प्रस्तावित भव्य कथा के आयोजन के लिए सहयोग दिया। पैड़ा धाम के महंत गोविंद दास, जिन्हें श्रद्धालु पैड़ा वाले बाबा के नाम से जानते हैं, कथा के आयोजन के संकल्प को लेकर जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार की कथा का आयोजन आगामी अप्रैल माह में हर हाल में कराया जाएगा। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग और सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक बनेगा। जनसहयोग अभियान के माध्यम से लोगों को कथा के आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सामूहिक सहभागिता से इस संकल्प को साकार किया जा सके। तीसरे दिन क्रिसेंट मॉल के पास जुटे लोगों के उत्साह ने आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों को नई ऊर्जा दी। अभियान के आयोजकों ने आमजन से आगे आकर सहयोग करने की अपील की। उनका कहना है कि जनता के सहयोग से अप्रैल में प्रस्तावित भव्य कथा को सफल बनाने का लक्ष्य है। अप्रैल में प्रस्तावित कथा को लेकर जनसहयोग अभियान जारी है। पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि सभी के सहयोग से इस धार्मिक आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
Basti, Basti | Oct 23, 2026
बागेश्वर धाम कथा के संकल्प का तीसरा दिन, क्रिसेंट मॉल पर उमड़ा जनसहयोग; पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास बोले—अप्रैल में हर हाल में होगी भव्य कथा..... #facebookvideo #trendingvideo #nonfollowers #everyonefollowers #Basti
Basti, Basti | Oct 22, 2026
*दुर्गा पूजा मेले में खोया-पाया कैंप का उद्घाटन, बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाने में करेगा मदद* *बस्ती।* श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के 35वें वर्ष के अवसर पर आज कंपनी बाग चौराहा, गांधी नगर में "बिछड़े मिले माध्यम" (खोया-पाया) शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया। कैंप का उद्घाटन *मुख्य अतिथि के रूप में सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया* ने फीता काटकर किया। इस दौरान डॉ. बी.के. वर्मा समाजसेवी और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह खोया-पाया कैंप दुर्गा पूजा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया है। मेले में भीड़ अधिक होने के कारण अक्सर बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ जाते हैं। इस कैंप के माध्यम से खोए हुए बच्चों, बुजुर्गों और परिजनों को तत्काल सहायता मिल सकेगी और उन्हें आसानी से उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सकेगा। कार्यक्रम के आयोजक जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि 22 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए इस मेले में सेवा समर्पण के 35 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जन कल्याण सेवा समिति एवं रायल वाइल्ड्स बस्ती द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाचार पत्र वितरक, जन कल्याण सेवा समिति के सदस्य, स्काउट गाइड और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और इसे एक सराहनीय कदम बताया। प्रशासन ने अपील की है कि मेले में यदि किसी का बच्चा या परिजन बिछड़ जाए तो तुरंत खोया-पाया कैंप से संपर्क करें। Basti Police संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 22, 2026
बस्ती: पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के जन्मदिन पर अधिवक्ताओं ने किया पौधरोपण.. #हरीशद्विवेदी #जन्मदिन #thenirmalupdates #facebookviral #tranding
Basti, Basti | Oct 22, 2026
बस्ती: नवजात के लिए वरदान बना किलकारी हॉस्पिटल का उपचार, तीन दिन में पीलिया पर पाया काबू... #trendingvideo #facebookpost #fallowers #everyonefollowers #nonfollowers
Basti, Basti | Oct 22, 2026