*दुर्गा पूजा मेले में खोया-पाया कैंप का उद्घाटन, बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाने में करेगा मदद*
*बस्ती।* श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के 35वें वर्ष के अवसर पर आज कंपनी बाग चौराहा, गांधी नगर में "बिछड़े मिले माध्यम" (खोया-पाया) शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया।
कैंप का उद्घाटन *मुख्य अतिथि के रूप में सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया* ने फीता काटकर किया। इस दौरान डॉ. बी.के. वर्मा समाजसेवी और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह खोया-पाया कैंप दुर्गा पूजा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया है। मेले में भीड़ अधिक होने के कारण अक्सर बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ जाते हैं। इस कैंप के माध्यम से खोए हुए बच्चों, बुजुर्गों और परिजनों को तत्काल सहायता मिल सकेगी और उन्हें आसानी से उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सकेगा।
कार्यक्रम के आयोजक जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि 22 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए इस मेले में सेवा समर्पण के 35 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जन कल्याण सेवा समिति एवं रायल वाइल्ड्स बस्ती द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर समाचार पत्र वितरक, जन कल्याण सेवा समिति के सदस्य, स्काउट गाइड और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और इसे एक सराहनीय कदम बताया। प्रशासन ने अपील की है कि मेले में यदि किसी का बच्चा या परिजन बिछड़ जाए तो तुरंत खोया-पाया कैंप से संपर्क करें।
Basti Police
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 22, 2026