सदर: प्रयागराज: फिरोज गांधी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता ने कब्र साफ कर दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Sadar, Allahabad | Sep 8, 2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रकाश पाल मंगलवार को राहुल गांधी के दादा और पूर्व केंद्रीय मंत्री फिरोज जहांगीर गांधी की पुण्यतिथि पर प्रयागराज के पारसी कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने फिरोज गांधी की कब्र की सफाई की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहां कांग्रेस का कोई नेता नहीं आया।