लखीसराय: अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत लखीसराय सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया
गुरुवार अपराह्न 12:10 बजे लखीसराय सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इसमें मॉक ड्रील के माध्यम से लोगों को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया. फायर एमरजैंसी की स्थिति में क्या कदम उठानी चाहिए इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. सदर अस्पताल में लगे अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया.