पटियाली: सिढ़पुरा पुलिस ने गैस गोदाम के पास से 17 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा
कासगंज एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिढ़पुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रदीप मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम ताजपुर निवासी ब्रजभान सिंह को मोहनपुर रोड स्थित गैस गोदाम के पास से दबोचा। उसके कब्जे से 17 पव्वे नाजायज देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।