पवई: दीपावली पर पवई की बेटी अर्चना सिंगरौल ने बांटी खुशियां, KHF संगठन ने जरूरतमंदों को वितरित किए 50 जोड़ी कपड़े
Pawai, Panna | Nov 9, 2026 पन्ना। दीपावली के पावन अवसर पर पवई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहरखेड़ा में Kaushalya Humanity Foundation (KHF) संगठन द्वारा सेवा और मानवता की मिसाल पेश की गई। संगठन ने जरूरतमंद बच्चों एवं लोगों को 50 जोड़ी कपड़े वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।