टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालक और बालिका को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा गुम अपहृत नाबालिक बालक बालिका की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में देहात थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र की अपहृत नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक अपहृत नाबालिक बालक को दस्तयाब किया है।