टीकमगढ़: मजना गांव के पास पुलिस ने भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक फरार
मामला टीकमगढ़ जिले के मजना गांव के पास का है जहां से पुलिस ने भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा है। बताया गया अवैध तरीके से ट्रक में भरकर भैंसों को ले जाया जा रहा था। स्नेक सेवर अमर ने ट्रक को देखा तो वह ट्रक अन्य लोगों के साथ का पीछा करने लगे। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंची।मजना गांव के पास ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है।