टीकमगढ़: देहात थाने के पास पिकअप वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ देहात थाने के पास सोमवार को एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल का नाम मनोज अहिरवार निवासी चकरा बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति ई रिक्शा चलाता है। व्यक्ति ई रिक्शा से अनंतपुरा तरफ जा रहा था रास्ते में देहात थाने के पास पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति घायल हो गया।