टीकमगढ़: कारी तिगैला के समीप सड़क हादसे में मां-बेटा हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ जिले के कारी तिगैला के पास सोमवार को मां बेटे सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों के नाम करिश्मा और कार्तिक बताए गए हैं। परिजन ने बताया कि महिला अपने बेटे और पति के साथ बाइक से गोर गांव से टीकमगढ़ आ रहे थे रास्ते में कारी तिगैला के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला अपने बेटे के साथ बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गए।