टीकमगढ़: अंबेडकर चौराहे के समीप पति-पत्नी के साथ मारपीट करने का वीडियो आया सामने
टीकमगढ़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो आज सोमवार की सुबह 9 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते में रोक कर पति-पत्नी के साथ मारपीट की जा रही है, जानकारी के मुताबिक पीड़ित उमेश वंशकार रिश्तेदार से मिलने टीकमगढ़ आ रहा था। पीड़ित ने 20 हजार रुपए लूट के भी आरोप लगाए है।