कोटर: कलेक्टर ने निर्माणाधीन नागौद रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
Kotar, Satna | Jan 3, 2026 कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने शनिवार को निर्माणाधीन नागौद रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म और ट्रैक बिछाने के कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।