सतना। शुक्रवार शाम नागौद से सतना लौटते समय सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को देखकर प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने तत्काल घायलों की स्थिति का जायजा लिया और सिविल लाइन थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीआई पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।