भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में फरवरी-मार्च 2026 के बजट सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्र के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।