उरई में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। कोतवाली उरई पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी व वांछित गैंगस्टर प्रदीप उर्फ गुड्डू को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। 17/18 अक्टूबर की रात करमेर रोड पर अंडरपास के आगे नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए। आरोपी प्रदीप उर्फ गुड्डू, निवासी सिरसाकलार, थाना सिरसाकलार, जालौन, कोतवाली उरई में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने संबंधित मामले में अभियोग दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#jalaun #orai #jalaunpolice #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 18, 2026