नवरात्रि पर जालौनी माता मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी, डीएम-एसपी ने दिए निर्देश
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी समीर वर्मा और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने थाना कुठौंद क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जालौनी माता मंदिर का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की समीक्षा की। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से दर्शन कर सकें।
#jalaun #oraijalaun #jalaunnews #jalaunpolice #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 18, 2026