पीसांगन: खेत में काम कर रही महिला किसान को सर्पदंश, किंग कोबरा के काटने से 45 वर्षीय जनता देवी की अजमेर में हुई मृत्यु
पीसांगन.. ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ में खेत में निंदाई कर रही 45 वर्षीय जनता देवी पत्नी मेन्दु सिंह रावत को रविवार को किंग कोबरा ने डंस लिया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें *ब्यावर अस्पताल* पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर *अजमेर रेफर* कर दिया गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।