भिवानी वार्ड-19 को मिली विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों के सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ
विधायक घनश्याम सर्राफ ने नारियल फोड़कर किया विकास कार्यों का शुभारंभ
भिवानी के वार्ड नंबर 19 में आज विकास को नई गति मिली। विधायक घनश्याम सर्राफ ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर किकर वाली गली तथा जांगड़ा वाली गली से पीर बाबा तक सड़क निर्माण कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि।भवानी प्रताप सिंह एवं वार्ड 19 के पार्षद शिवकुमार गोठवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भिवानी के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हर वार्ड, हर गली तक विकास पहुंचाना भाजपा सरकार और हमारी प्राथमिकता है।
भिवानी में विकास कार्य लगातार जारी हैं—
विकास की रफ्तार, जनता का विश्वास!
घनश्याम सर्राफ
विधायक, भिवानी