साम्राज्यवाद व सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष को तेज करना ही येचुरी को सच्ची श्रद्धांजलि : सुरेंद्र मलिक
भिवानी, 12 सितंबर, 2026 सीपीआई(एम) के पूर्व महासचिव एवं प्रख्यात वामपंथी नेता कॉमरेड सीताराम येचुरी की दूसरी बरसी पर साम्राज्यवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ सेमिनार का आयोजन स्वामी धर्मशाला, सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक, भिवानी में किया गया। प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले सेमिनार की अध्यक्षता पार्टी सचिवमंडल सदस्य कॉमरेड सुखदेव पालवास ने की तथा मंच संचालन माकपा जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश ने किया ।
सेमीनार में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए माकपा राज्य सचिवमंडल सदस्य कॉमरेड सुरेंद्र मलिक
ने कहा कि सीताराम येचुरी अंतरराष्ट्रीय ख्याति के वामपंथी नेता, विद्वान, लेखक और बुद्धिजीवी थे। उन्होंने साम्राज्यवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रगतिशील ताकतों को लामबंद करने के साथ-साथ देश में सांप्रदायिकता के खिलाफ भी मजबूत संघर्ष किया। मंदिर-मस्जिद के नाम पर हिंदू-मुस्लिम वैमनस्य पैदा करने के प्रयासों का विरोध करते हुए उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की रक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी और साम्प्रदायिकता के विरुद्ध अनेक सरल भाषा में पुस्तिकाएं लिखी ।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था के सामने खड़ी चुनौतियों के खिलाफ विभिन्न वामपंथी , धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट करने तथा इन्डिया गठबंधन बनाने में सी पीआईएम के नेतृत्व में कामरेड येचुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानी संकट और मजदूरों के अधिकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करना समय की मांग है।
मलिक ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के सपनों का समानता, न्याय और लोकतंत्र पर आधारित भारत बनाने का सपना ही येचुरी की राजनीतिक प्रतिबद्धता का आधार था। उनकी विरासत को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपस्थित श्रेताओं के प्रश्नों के जबाब भी कामरेड मलिक ने दिए ।
सेमिनार में मास्टर वजीर सिंह और पिछड़ा वर्ग नेता राजेंद्र तंवर , माकपा सचिव मंडल सदस्य मास्टर जगरोशन , कामरेड अनिल कुमार , करतार ग्रेवाल , जिला कमेटी सदस्य सन्तोष देशवाल ने भी विचार रखे , इस अवसर पर पार्टी व अन्य जनसंगठनों के नेता रामफल देशवाल , मास्टर शेरसिंह , राजेश कुंगड़ , रणधीर कुंगड़, सुमेर धारणी ,है दयानन्द पूनिया, सुखदर्शन सरोहा , बिमला घनघस , शीला बलियाली , कृष्णा सिवाच , सज्जन सिंगला , रतन जिंदल , नरेश शर्मा , निर्मल नाथुवास उपस्थित थे ।
जारी कर्ता कामरेड ओम प्रकाश , जिला सचिव माकपा ।