17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा जन सेवा अभियान
भाजपा खरक मंडल बैठक की बैठक आयोतजत, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन है जन-सेवा और राष्ट्र समर्पण का अनुपम उदाहरण : रविंद्र बापोड़ा
भिवानी, 12 सितंबर : शनिवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा खरक मंडल की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले दो माह लंबे जन सेवा अभियान की तैयारियों की समीक्षा और रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा ने की। बैठक के दौरान मंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों की अग्रिम तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। इस अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण जैसे सेवा प्रकल्प चलाए जाएंगे। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी और सर्वस्पर्शी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड के भिवानी जिला चेयरमैन रविंद्र बापोड़ा ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और अभियान को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। रविंद्र बापोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जन-सेवा और राष्ट्र समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा यह जन सेवा अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि खरक मंडल के अंतर्गत आने वाले हर गांव और वार्ड में स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच और पर्यावरण संरक्षण जैसे सेवा प्रकल्पों का लाभ पहुंचे। सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ इन कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें ताकि आम जनता को इस सेवा पखवाड़े और अभियान का सीधा लाभ मिल सके। बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने और इस दो माह लंबे जन सेवा अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रेखा राघव, जिला उपाध्यक्ष विशाल जीत, जिला सचिव लोकेश बंटी, जंगपाल, विनोद, सुरेंद्र लांग्यान, जितेंद्र परमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद ढ़ाणी, रानी सैय, पूजा यादव, जितेंद्र परमार, अशोक खलेरा बबलू, महेंद्र चौहान, संजय लोहट खरक सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।