विजयनगर: गुलाबपुरा GSS में रखरखाव के कारण 8 अगस्त को बिजयनगर के कई इलाकों में 3 घंटे बाधित रहेगी बिजली
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता हुरड़ा कार्यालय ने शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी दी। कि 220 केवी GSS गुलाबपुरा पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 8 अगस्त 2026 शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।जिससे बिजयनगर,रीको,जालियां से जुड़े क्षेत्र भी शामिल है।