विजयनगर: बिजयनगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, शातिर चोर तेजू गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद
बिजयनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने मुख्य आरोपी तेजू माली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नौ चोरी की बाइक बरामद की है।आरोपी तेजू शातिर किस्म का बदमाश है जो पलक झपकते ही वाहनों पर हाथ साफ कर देता था।