विजयनगर: बलवीर कॉलोनी में माताजी के मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, मूर्तियां, तांबे-पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामग्री की चोरी
बिजयनगर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।बलवीर कॉलोनी मे माताजी के मंदिर को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार शाम 6बजे मिली जानकारी अनुसार चोरों ने मंदिर के पिछले गेट के ताले तोड़कर प्रवेश किया,मंदिर में रखे दानपात्र,धातु की मूर्तियां,तांबे-पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।पुलिस मामले में जांच कर रही है।