विजयनगर: बिजयनगर में रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत
बिजयनगर में रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर बुधवार अल सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।घटना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।बुधवार सुबह 10 बजे रेलवे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।