विजयनगर: अजमेर रेल मंडल के DRM राजू भूतड़ा ने बिजयनगर रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
अजमेर रेल मंडल के DRM राजू भूतड़ा ने बिजयनगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।शनिवार दोपहर बाद 3 बजे मिली जानकारी,DRM ने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यो की बारीकी से समीक्षा की।नए प्रवेश द्वार,शौचालय,कैंटीन,प्लेटफॉर्म पर भी निरीक्षण कर निर्देश दिए।भाजपा मंडल अध्यक्ष ने DRM को जयपुर-असारवा और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का ज्ञापन दिया।