मधेपुरा: कटरवा में निजी जमीन पर कचरा गिराने को लेकर लोगों का विरोध, SDM और EO ने की बात #jansamasya
मधेपुरा सदर प्रखंड के बुधमा पंचायत स्थित कटहरवा में नगर परिषद द्वारा बनाए गए कचरा डंपिंग जोन को लेकर विवाद बढ़ गया है। नगर परिषद की ओर से डंपिंग जोन में कचरा डाला जा रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह जमीन निजी स्वामित्व वाली है। स्थानीय रंधीर कुमार यादव का कहना है कि एक एकड़ 32 डिसमिल जमीन उनकी है।