मधेपुरा: सदर थाना परिसर में ट्रैफिक डीएसपी ने ERSS के तहत ERV और M-ERV की जानकारी दी
मधेपुरा सदर थाना परिसर में ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने रविवार को ERSS (Dial-112) परियोजना के तहत एक दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रशिक्षण में ERV एवं M-ERV पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों एवं चालकों को शामिल किया गया। डीएसपी ने सभी प्रतिभागियों को आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।