मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, शराब पीने के आरोप में आठ लोग भी पकड़े गए
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग ने रविवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र के पोखर के पास एक छापामारी अभियान चलाकर शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने एक दोपहिया वाहन के साथ तीन लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की। मौके से मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके सहयोगी सुमित कुमार के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है।