बीकानेर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ठगी का मामला सामने आया है।
नयाशहर थाना क्षेत्र के सीताराम गेट इलाके में दो युवकों ने कथित तौर पर ज्योतिष और तंत्र-मंत्र की बातें करके महिला को अपने झांसे में लिया।
आरोप है कि युवकों ने महिला को बेटे के साथ अनहोनी का डर दिखाया और 11 पत्थर लाने व ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने को कहा।
इसी दौरान महिला से सोने की चेन उतरवाकर दोनों युवक फरार हो गए।
पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है।
सावधान रहें—अनजान लोगों की बातों में आकर अपने कीमती सामान उनके हवाले न करें।
ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहिए JBN NEWS BIKANER के साथ।