टोंक निकाय चुनाव में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने किया मतदान
देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने टोंक के घंटाघर चौराहे स्थित बूथ पर आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया और मीडिया से बातचीत की।
बाड़ेबंदी के सवाल पर विधायक ने कहा— “ऐसा कुछ नहीं है, बाड़ाबंदी में किसी को नहीं रखा जाता। हम सब सामूहिक रूप से रहते हैं।”
उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन के लिए रणथंभौर या अन्य जगह जा सकते हैं। साथ ही विधायक ने जिले के सभी 10 निकायों में बीजेपी का बोर्ड बनाने का दावा किया।
#Tonk #TonkElection #NikayChunav2026 #RajendraGurjar #BJP #RajasthanPolitics #TonkNews #KGNewsRajasthan