बड़गांव: हरियाली अमावस्या मेले में पहली बार बाल कल्याण समिति की स्टॉल, बालश्रम व भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सक्रिय
उदयपुर, 24 जुलाई। हरियाली अमावस्या मेले में पहली बार बाल कल्याण समिति की स्टॉल लगाई गई। जिला प्रशासन व बाल अधिकारिता विभाग की ओर से चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने मेले में गोपनीय रेस्क्यू अभियान चलाया। स्टॉल पर बालश्रम व भिक्षावृत्ति के मामलों में मौके पर ही समझाइश व पाबंदी की कार्यवाही की गई।