बड़गांव: जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अशोक नगर स्थित TRI में जनसुनवाई की, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश
TRI में मंत्री बाबूलाल खराड़ी की जनसुनवाई, त्वरित समाधान के निर्देश जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने गुरुवार को अशोक नगर स्थित ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट (TRI) में जनसुनवाई की। बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री ने सभी परिवेदनाएं गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये।