बड़गांव: सूरजपोल पुलिस ने कैमरा, मोबाइल व नकदी चोरी के मामले में शातिर आरोपी को बैंगलोर से किया गिरफ्तार
थाना सूरजपोल पुलिस ने फोटोग्राफर से कैमरा, मोबाइल व नगदी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। नरेन्द्र गोड पुत्र अशोक गोड (फोटोग्राफर), जोधपुर ने रिपोर्ट दी कि वह दोस्तों के साथ उदयपुर घूमने आया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार से कैमरा, मोबाइल व नगदी चोरी कर ली।