बड़गांव: उदयपुर में साइबर ठगी का खुलासा, 21 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वर्क प्लेटफॉर्म का झांसा
साइबर पुलिस थाना उदयपुर ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने वॉट्सएप के ज़रिए संपर्क कर वर्क प्लेटफॉर्म का झांसा देते हुए एक युवक से करीब 21.63 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़ित भूपेन्द्र सिंह निवासी सरदारपुरा ने 13 जून को रिपोर्ट दर्ज दी थी।रामेश्वर परिहार के सुपरविजन व थानाधिकारी रामनिवास बिश्नोई की टीम ने बाड़मेर जिले से अशोक को पकड़ा