बड़गांव: DST और अंबामाता पुलिस ने थाना क्षेत्र से 38 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की ज़ब्त, 2 लोग गिरफ्तार
अंबामाता थाना क्षेत्र में 38 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार उदयपुर में डीएसटी व अंबामाता पुलिस ने नागा नगरी क्षेत्र में दबिश देकर 38 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। कार्रवाई में राहुल मीणा व गौरव तेली गिरफ्तार हुए, जबकि एक आरोपी फरार है। शराब के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर मामला दर्ज किया गया। अभियान एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर चलाया गया।