बड़गांव: कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा बैठक, ACS आनंद कुमार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता परक पौधारोपण के निर्देश कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में गुरुवार को 'हरियालो राजस्थान' अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। वन एवं पर्यावरण विभाग के एसीएस आनंद कुमार ने पौधारोपण की गुणवत्ता व सतत मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए आमजन व बच्चों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।