टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 410 वाहनों की जाँच की, 53 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडली के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने 410 वाहनों को चेक किया।53 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर 18000 का समन शुल्क वसूला।