टीकमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने 8 महीनों से लापता एक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की पिछले 8 माह से गुम नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।