टीकमगढ़: दोस्तों ने युवक को जहर देकर मार डाला, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम, गुणा भदौरा गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में आज रविवार की सुबह करीब 11 बजे मृतक संजू के शव का पीएम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई को शराब में मिला कर दोस्तों में द्वारा जहरीला पदार्थ दिया गया है। फिलहाल अस्पताल चौकी की पुलिस ने पंचनामा के बाद पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।