टीकमगढ़: टीकमगढ़ में सागर के किन्नरों द्वारा अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय किन्नरों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
टीकमगढ़ के किन्नरों ने दिगौड़ा थाने में सागर जिले के किन्नरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय किन्नरों का आरोप है कि सागर की किन्नर तनु और उसके साथी शादी समारोहों में अवैध वसूली कर रहे हैं।किन्नर बबली बाई के अनुसार, तनु अपने साथियों के साथ रात में मैरिज गार्डन और शादी समारोहों में जाकर जबरन वसूली करती है।