टीकमगढ़: मातृ धाम छिपरी में महाशिवरात्रि महोत्सव का संत रविशंकर महाराज ने किया शुभारंभ, कथक नृत्यांगना वी अनुराधा ने दी प्रस्तुति
टीकमगढ़ जिले के मातृ धाम छिपरी में महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हो गई है। संत रवि शंकर महाराज ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना वी अनुराधा मैं अपने साथी कलाकारों के साथ रायगढ़ घराना शैली में शानदार प्रस्तुति दी।